[ad_1]








यमुनानगर, 12 जनवरी (हि.स.)। जिला ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जगाधरी उप मंडल अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष विजय कंबोज ने बताया कि पूरे हरियाणा में लगे ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरो का जन स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव हरियाणा के साथ 15 मई को एक समझौता हुआ था। जिसमें उनकी काफी मांगे मान ली गई थी लेकिन आज तक उसमें लिखित पत्र जारी नहीं हुआ है। जिस कारण ट्यूबवेल ऑपरेटर को मिलने वाला लाभ वो नहीं ले पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हमारी मुख्य मांगे हैं कि गांव के सरपंचों के द्वारा रंजिशन ग्रामीण ट्यूबवेलों को ना हटाया जाए। समय पर वेतन,वर्दी भत्ता, औजार और अन्य सामान समय पर दिए जाए। उनका न्यूनतम वेतन 26000 रुपये किया जाए। कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 300000 रूपये मुआवजा राशि देने का प्रावधान है, दिया जाए।
उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजे गए हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तुरंत प्रभाव से उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया तो वें कोई भी बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में ऑपरेटर शामिल रहें।
हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव
[ad_2]