[ad_1]

–परिवाहन मंत्री मूलचंद चंद शर्मा देंगे 29 जनवरी को हरी झंडी
यमुनानगर, 25 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा में भी इलेक्ट्रॉनिक्स बसों की शुरुआत की जा रही है। हरियाणा सिटी बस सर्विस लिमिटेड द्वारा प्रदेश के 9 जिलों में सिटी बस सेवा प्रदान की जाएगी। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल 29 जनवरी को दोपहर पानीपत के नए बस स्टैंड से करेंगे। यमुनानगर के लिए मुख्यमंत्री के उद्घाटन के बाद हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा करेंगे।
पानीपत और यमुनानगर में बस अड्डों पर इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जहां चार्जिंग पॉइंट बनाए गए हैं वहां बसों की सर्विस एवं रखरखाव के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। हरियाणा परिवहन विभाग के जॉइंट स्टेट कंट्रोलर एसपी परमार एवं यमुनानगर बस अड्डा के महाप्रबंधक अशोक कौशिक ने गुरुवार को बताया कि फिलहाल यमुनानगर और पानीपत में पांच-पांच बसे आयेगी। जिन्हें 29 जनवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पानीपत में और यमुनानगर में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा हरी झंडी देकर रवाना करेंगे।
उन्होंने बताया कि ग्रीन टेक्नोलॉजी पर आधारित इन बसों में प्रदूषण शून्य होगा। यह 45 सीटर बस 12 मीटर की होगी जिसमें सभी बसें ए सी होगी। और किराया भी इनका कम से कम होगा। अगले कुछ दिनों में 50-50 बसे और आयेगी जबकि पूरे हरियाणा में 375 बसे प्रदेश के 9 जिलों में आनी है, जो 31 मार्च तक आ जाएगी। हरियाणा के 9 शहरों पानीपत, यमुनानगर, पंचकुला, अंबाला, करनाल, सोनीपत, रेवाड़ी, रोहतक और हिसार में स्थानीय सिटी बस सेवाएं प्रदान करने के निर्णय लिया गया है।
सिटी बस सेवा के इलेक्ट्रिक बसें होने से न सिर्फ इन शहरों के नागरिकों को फायदा होगा बल्कि प्रदूषण भी शून्य होगा करीब 115 करोड़ रूपये की लागत से सभी 9 शहरों में अलग-अलग सिटी बस सेवा डिपो का निर्माण किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव