Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

खिताबी मुकाबले में रविवार को आरसीबी का सामना दिल्ली कैपिटल्स से
नई दिल्ली, 15 मार्च (हि.स.)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शुक्रवार को 27 हजार दर्शकों के सामने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना रविवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन बनाए, जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 130 रन ही बना पाई।
136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को यास्तिका भाटिया और हेले मैथ्यूज ने सधी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 27 रन जोड़े। इसी स्कोर पर श्रेयांका पाटिल ने मैथ्यूज के वेयरहेम के हाथों कैच कराकर आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। मैथ्यूज ने 14 गेंदों पर 3 चौकों की बदौलत 15 रन बनाए। पॉवरप्ले में मुंबई की टीम ने 37 रन जोड़े और मैथ्यूज के रूप में 1 विकेट गंवाया
मैथ्यूज के आउट होने के बाद नट स्किवर ब्रंट और यास्तिका भाटिया ने पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया और 7.5 ओवर में मुंबई का स्कोर 50 रन तक पहुंचाया। हालांकि आखिरी गेंद पर एलिस पैरी ने यास्तिका भाटिया को बोल्ड कर मुंबई को दूसरा झटका दिया। यास्तिका ने 15 रन बनाए।
11वें ओवर में 68 के कुल स्कोर पर ब्रंट को जॉर्जिया वेयरहम ने बोल्ड कर मुंबई को तीसरा झटका दिया। वेयरहम ने 17 गेंदों पर 4 चौकों की बदौलत 23 रन बनाए।
इसके बाद अमेलिया केर और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 52 रन की साझेदारी कर मुंबई की राह आसान कर दी। ऐसा लग रहा था कि मुंबई की टीम यहां से आसानी से मैच जीत लेगी, तभी 18वें ओवर में श्रेयांका पाटिल की गेंद पर हरमनप्रीत कौर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में सोफी डिवाइन को कैच दे बैंठीं। हरमन ने 30 गेंदों पर 33 रन बनाए। हरमन जब आउट हुईं तब मुंबई को 12 गेंदों पर 16 रन की जरूरत थी। 19वें ओवर में 123 के कुल स्कोर पर मोलीनक्स की गेंद पर ऋचा घोष ने एस.संजना (01) को स्टंप कर मुंबई को पांचवां झटका दिया। अब मुंबई को 6 गेंदों पर 12 रन की जरूरत थी।
आखिरी ओवर फेंकने आशा शोभना आई, उनकी पहली गेंद पर पूजा वस्त्राकर ने 1 रन दिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर अमेलिया केर ने भी एक रन लिया। तीसरी गेंद पर पूजा ने 2 रन लिये, लेकिन अगली हीं गेंद पर ऋचा ने उन्हें स्टंप कर दिया। पूजा ने 4 रन बनाए। अब मुंबई को 2 गेंद पर 8 रन चाहिए थे, इसके बाद बल्लेबाजी करने आईं अमनजोत और उन्होंने 1 रन देकर अमेलिया को स्ट्राइक दिया। आखिरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे और अमेलिया इस गेंद पर केवल 1 रन ले सकीं और आरसीबी ने मैच 5 रन से जीत लिया।
आरसीबी ने 20 ओवर में 135 रन बनाए, पैरी का अर्धशतक
इससे पहले एलिस पैरी (66) के शानदार अर्धशतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के एलिनिमेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने 136 रनों का लक्ष्य रखा है। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए।
पैरी ने 50 गेंदों पर 66 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया। मुंबई के लिए हेले मैथ्यूज, नट स्किवर ब्रंट और साइका इशाक ने 2-2 विकेट लिये।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील