Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जबलपुर, 21 जनवरी (हि.स.)। शहर के दमोह नाका चौक पर निर्माणाधीन एक्सटेंशन फ्लाईओवर के रोटरी निर्माण के दौरान रविवार को एक पिलर के गिरने से एक मजदूर घायल हो गया। बताया जाता है कि दमोहनाका चौक पर निर्माणाधीन दमोहनाका एक्स्टेंशन फ्लाईओवर के रोटरी निर्माण कार्य के एक पाइल कैप एवं पियर के सरिया खड़े करने का कार्य प्रगति पर था। पियर में 32 एमएम व्यास के सरिया खड़े किए जा रहे थे जिसके प्रथम लेयर के सरिया खड़े हो गए थे तथा द्वितीय बंडल लेयर के सरिया लगाने का कार्य प्रगति पर था।
सरिया को मैन्युअल सपोर्ट सिस्टम की मदद से खड़ा किया जा रहा था। सरिया खड़े करते वक्त अचानक बैलेंस बिगड़ने से कुछ सरिया अंदर की ओर झुकने लगे, सरिया आपस में रिंग से कनेक्ट होने के कारण सरिया बैरिकेट्स के अंदर धीरे-धीरे झुक कर बैंड हो गए। मजदूर को मामूली चोट के बाद छुट्टी दे दी गई है एवं ठेकेदार को प्रशासन ने पूर्ण रूप से सुरक्षित कार्य करने हेतु निर्देशित कर दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/विलोक पाठक/मुकेश