Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अयोध्या, 22 जनवरी (हि.स.)। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास जी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि श्रीराम की पावन जन्मभूमि पर भगवान का महोत्सव हो रहा है। यह अत्यंत हर्ष और उत्कर्ष का विषय है। अयोध्या में भगवान की लीला ऐसी है जिसका वर्णन शब्दों में नहीं हो सकता है। उन्होंने जनमानस को श्रीराम की इस पावन जन्मभूमि पर अपनी श्रद्धा-समर्पण का भाव अर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने इससे पूर्व श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के साथ श्रीराम लला के गर्भगृह में उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/पवन पाण्डेय
/दिलीप