Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

दमोह, 11 जनवरी (हि.स.)। नगर में गुरुवार को एक बस ने एक मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौत हो गयी। हादसा दोपहर में पथरिया फाटक ओव्हर ब्रिज पर पर हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पथरिया फाटक के पास एक मोटरसाईकिल को यात्री बस ने पीछे टक्कर मार दी जिससे मोटरसाईकिल बहक गयी और मोटरसाईकिल पर सवार महिला बस के पहिये के नीचे आ गयी और उसने वहीं दम तोड दिया वहीं उसका बच्चा भी घायल हो गया जिसको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। महिला के पति ने बताया कि ग्राम सागौनी से मेनवा ग्राम जा रहा था ओव्हर ब्रिज पर बस ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसकी पत्नि की मौत हो गयी। वहीं बस चालक बस छोडकर फरार हो गया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ डा.हंसा वैष्णव/मुकेश
[ad_2]