Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 09 जनवरी (हि.स.)। कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत विदेश में फंसी कुठारना गांव की बेटी की जल्द घर वापसी होने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों और स्थानीय विधायक केवल पठानिया की पहल के चलते ओमान में फंसी कुठारना की पवना सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास में सुरक्षित पंहुच गई है। अब उम्मीद है कि जल्द ही पहले वह भारत और फिर अपने घर पंहुच जाएगी।
गौरतलब है कि दुबई के लिए घर से निकली पवना ओमान भेज दी गई तजि जहां वह काफी मुसीबत में थी। वहीं जब इस बात का पता चला तो कनोल से पूर्व प्रधान निर्मल सिंह ने शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया के समक्ष बेटी को भारत लाने की गुहार लगाई थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने गत बुधवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष यह मामला उठाया।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि 24 वर्षीय पवना 16 दिसंबर को चंडीगढ़ के एक एजेंट के माध्यम से घरेलू काम के लिए दुबई गई थी। अब बेटी मुसीबत में है। बेटी के किसी परिचित ने विधायक से संपर्क किया और इसके बाद उन्होंने इस संबंध में तत्काल हस्तक्षेप के लिए मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा था। गरीब परिवार से संबंधित लड़की ने 16 दिसंबर को दिल्ली में विमान में चढ़ने के बाद भाई को वीडियो काल की थी और इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। बीते मंगलवार को परिवार को ओमान से अज्ञात नंबर से वायस मैसेज आया, जिसमें लड़की ने कहा कि उसे और सात-आठ और लड़कियों को ओमान ले जाया गया है और उनकी जान खतरे में है।
पवना ने कहा कि उसका पासपोर्ट और मोबाइल फोन भी कुछ लोगों ने ले लिया है। भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहन को एजेंट ने धोखा दिया है व उसकी जान को खतरा है। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को विदेश मंत्रालय के समक्षा रखा जिसका नतीजा मंगलवार को कुठारना की बेटी 24 वर्षीय पवना सउदी अरब में भारतीय दूतावास मे सुरक्षित पंहुच गई। जिस पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय से पवना को सुरक्षित घर लाने के लिए मांग उठाई थी जिसका नतीजा आज पवना सुरक्षित सउदी अरब भारतीय दूतावास में पहुंच गई है और जल्द ही भारत लाया जाएगा। उधर पवना के परिजनों एवं सभी रिश्तेदारों ने राहत की सांस लेते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील
[ad_2]
Source link