[ad_1]

पलवल, 27 जनवरी (हि.स.)। पलवल में एक महिला पर गंभीर आरोप लगे हैं। महिला ने प्रॉपर्टी हथियाने के लिए अपने पति को जहर देकर मारने का प्रयास किया। उसने परिजनों व दिल्ली पुलिस के एक कर्मी के साथ मिलकर पति को वृंदावन ले जाकर मारने की साजिश रची। रास्ते में कोल्ड डिंक में जहर मिलकर पति को पिला दिया। पुलिस ने पत्नी समेत 4 पर केस दर्ज किया है।
नई दिल्ली के नगलीस करावती गांव निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2016 में प्रीति डबास के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी प्रीति उसे और उसके परिवार पर उनकी प्रॉपर्टी अपने नाम करने का दबाव डालती रहती है। ऐसा नहीं करने पर उसकी पत्नी उसके परिवार को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती और उन्हें प्रताड़ित करती।
उसने बताया कि 11 नवंबर को उसकी पत्नी ने कृष्णा, सोनू और दिल्ली पुलिस में तैनात राजू नामक पुलिस के साथ मिलकर एक साजिश रची और उसे वृंदावन दर्शन करने को चलने के लिए कहा। पीडित उनके साथ चलने के लिए तैयार हो गया। जब वे नेशनल हाईवे-19 पर स्थित बघौला गांव के पास पहुंचे तो उसकी पत्नी प्रीति ने उनसे कोल्ड ड़िंक की बोतल पीने के लिए दी, जिसे पीते ही वह बहोश होने लगा और उसके चक्कर आने लगे।
उसे शक हुआ तो उसने पलवल के छपरोला गांव निवासी अपने दोस्त विजयपाल को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद विजयपाल मौके पर पहुंच गया और उसे अपने साथ लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचा। बाद में उसे हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया। गदपुरी थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी पत्नी ने उक्त आरोपियों के साथ साजिश रचकर उसे कोल्ड डिंक में जहर पिलाया है, क्योंकि उसकी पत्नी उसकी जमीन को हड़पना चाहती है। पत्नी सहित चार के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ गुरुदत्त/संजीव