[ad_1]

जौनपुर,05 मार्च (हि.स.)। जौनपुर संसदीय क्षेत्र से महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह मंगलवार को संकटमोचन में दर्शन कर वाराणसी से सड़क मार्ग से चलकर जौनपुर पहुंचे। रास्ते में कार्यकताओं ने भव्य स्वागत किया । जौनपुर पहुंच कर उन्होंने जगत जननी माँ शीतला जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किये उसके उपरान्त उन्होंने भंडारी स्टेशन से कोतवाली चहारसु चौराहा जेसीज चौराहा से होते हुये केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर पहुँचे । जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह द्वारा अंग वस्त्र और स्मृति देकर स्वागत किया गया। तदुपरांत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने हम जैसे कार्यकर्ता को जौनपुर का सेवा करने का अवसर प्रदान किया। शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त करता हू कि उन्होंने हम जैसे कार्यकर्ता को जौनपुर का सेवा करने का अवसर प्रदान किया। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ जनों का स्वागत और आभार व्यक्त करता हूँ। पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर और देव तुल्य जनता के विश्वास पर एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे। उसके लिये घर घर से प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, पार्टी की रीतिनीति सरकार के किये गये विकास कार्यों के पत्रकों को देकर भाजपा को विजयी बनाने के लिये कार्य करेंगे, आगे उन्होंने कहा कि अबकी बार फिर तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री और अपने इस सेवक को सांसद बनाये।
राजमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सन 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए जो रोडमैप बनाया है उसमे हम सभी को भागीदार बनना है और मोदी जी के विजन को समर्थन देते हुए लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना है। हमारी देवतुल्य जनता अपना मन बना चुकी है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का अटूट विश्वास है एवं प्रधानमंत्री ने भी जनता को विकास की गारंटी दी है जो की जनता के बीच विश्वास के भाव को दर्शाती है हमें इन चुनावों के माध्यम से अबकी बार 400 पर के लक्ष्य को भी पूरा करने के लिए पूरे दम खम के साथ और जनसहयोग के माध्यम से प्रचंड विजय को हासिल करना है।
उत्तर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता का सम्मान करती है और सदैव आगे बढ़ाने का कार्य करती है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार हर क्षेत्र में विकास के नए नए आयाम को छू रहा है। लोकसभा चुनावों में हमें अपने अपने बूथों पर शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रयास करना होगा।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आये हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कृपाशंकर सिंह लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करें। उसके लिये हमें बूथ तंत्र पर विजय करना होगा। इस बार भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी को अधिक मतों से जीत दिलाने का काम करें।
हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/बृजनंदन