[ad_1]

जौनपुर, 28 जनवरी (हि.स.)। संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा (आईएसएस) 2023 में पहला स्थान हासिल करने वाले जनपद के होनहार लाल निखिल सिंह के रविवार पैतृक गांव क्षेत्र के सुरूवारपट्टी पहुँचने पर गांव वालों ने बैंडबाजे की धुन पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
रविवार को निखिल के लखनऊ से गांव पहुंचने के पहले उनके चाचा राजेश सिंह व शिक्षक राकेश सिंह, सर्वेश सिंह व अन्य परिजनों के साथ ग्रामीण गांव की सीमा पर ही निखिल के आने का इंतजार रहे थेे। निखिल के पहुंचते ही बैंडबाजे के धुन के बीच फ़ूलमालाओं से जनपद के होनहार लाल का स्वागत किया गया। इसके बाद हनुमान तारा मंदिर व गांव के डीह मंदिर पर जाकर दर्शन किए। घर पहुंचे तो दादी कमला देवी के पैर छूते ही उन्होंने अपने लाल को गले से लगा लिया। मां प्रेमशीला और पिता सत्यप्रकाश सिंह सत्तू ने अपने होनहार लाल का मुंह मीठा कराया। निखिल ने कहा कि अपनों के इसी प्यार व विश्वास की बदौलत उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/दिलीप