Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जगदलपुर,23 मार्च(हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत प्रथम चरण में 19 अप्रैल 2024 को होने वाले चुनाव के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 10 बस्तर के लिए मतदान का समय निर्धारित किया गया है।
आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कोण्डागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं कोंटा में मतदान दिवस 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रात: 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान होगा। वहीं बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से सांयकाल 05 बजे तक मतदान होगा। इसी तरह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों में प्रात: 07 बजे से सांयकाल 05 बजे तक और 72 मतदान केन्द्रों में सुबह 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे