Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लखनऊ, 18 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैन पंथ के आध्यात्मिक गुरु आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘जैन पंथ के पूज्य संत, आध्यात्मिक गुरु, आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत एवं संपूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। कोटि-कोटि नमन।’
उल्लेखनीय है कि जैन समाज में ‘वर्तमान के वर्धमान’ कहे जाने वाले आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरि तीर्थ में सल्लेखना करके शनिवार रात अपनी देह त्याग दी।
हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप/पवन