[ad_1]

रायपुर, 19 जनवरी (हि.स.)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल (शनिवार) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। प्रशासन के अनुसार उपराष्ट्रपति सुबह 9:30 बजे राजधानी पहुंचेंगे।
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से वे सीधे राज भवन रवाना होंगे। सुबह 10.40 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4.15 बजे विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे वे वापस दिल्ली के लिए होंगे रवाना होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा/मुकुंद