Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

खूंटी, 21 मार्च (हि.स.)। जनसंघ काल के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हीरालाल चौधरी का निधन गुरुवार को 84 वर्ष की उम्र में उनके पैतृक गांव खूंटी के बिरहू में हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।
हीरालाल चौधरी के निधन पर भाजपा कें वशेवृद्ध नेता पद्मभूषण कड़िया मुंडा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुडा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक कोचे मुंडा सहित कई भाजपा नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। संवेदना व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष चन्द्र शेखर गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काशी नाथ महतो ,संतोष जयसवाल, शफीक खान और रंदाय नाग शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल