[ad_1]

पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व एलपीएस बोसार्ड के एमडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रोहतक, 5 फ़रवरी (हि.स.)। अयोध्या में श्री राम जी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को गुरु के अटूट लंगर की सेवा देने के लिए रोहतक से दूसरी बार सोमवार को टिकाना सति भाई साईं दास कलानौर व सति भाई दास सेवा दल की सभी संस्थाओं के वाहनों को पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर व समाज सेवी उद्योगपति राजेश जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर राजेश जैन ने बताया कि तमाम सेवादार 26 जनवरी से 26 मार्च तक लंगर सेवा जारी रखेंगे। अयोध्या में दुनिया भर से लाखों की संख्या में लोग वहां दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है। काफी संस्थाएं वहां पर लंगर लगा रही है और हम सभी का फर्ज बनता है कि उनकी सेवा करें। रोहतक की सती भाई के सभी संस्थाओं को यह सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है। सभी सदस्य बढ़चढ़ कर सेवा करेंगे। उन्होंने बताया कि रोजाना करीब 25 हजार लोगों को लंगर सेवा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि लंगर सेवा में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। आज बीस सेवादारों का जत्था वहां सेवा करने के लिए साथ रवाना हुआ है। इस अवसर पर मनमोहन गोयल, राजीव जैन, सन्नी निझावन व शीतल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव