[ad_1]



– श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चम्पत राय भी थे मौजूद
– क्रेन की मदद से उतरा गया श्रीरामलला का विग्रह
अयोध्या, 17 जनवरी (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए लाये गये श्रीरामलला के नूतन विग्रह को सुरक्षित गर्भगृह की चौखट तक पहुँचा दिया गया है। ट्रक से इसे उतारने के लिए क्रेन की मदद ली गयी।
श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन का अनुष्ठान संपन्न होने के बाद बुधवार की रात लगभग 11:30 बजे ट्रक पर लदे श्रीरामलला के विग्रह को सुरक्षित उतार लिया गया। इसे सुरक्षित उतारने के लिए इंजीनियर्स की मदद ली गयी। इनकी उपस्थिति में क्रेन से बहुत धीरे-धीरे इसे जमीन तक लाया गया।
एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर और टाटा के विनोद शुक्ला ने भी वस्तुस्थिति पर अपनी नजरें टिकाए रखीं। श्रीरामलला के विग्रह को जिस समय ट्रक से उतारा जा रहा था,उस समय वहां मौजूद कर्मचारी, विहिप कार्यकर्ताओं के अलावा मौजूद लोगों द्वारा जय श्रीराम का उद्घोष किया जा रहा था। मंदिर परिसर मे भीतर का माहौल राममय हो गया था।
इधर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चम्पत राय भी काफी प्रसन्न मुद्रा में दिखे। एसपी सुरक्षा पंकज पाण्डेय ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी जबकि विहिप नेता शरद शर्मा, आरएसएस प्रचारक गोपाल द्वारा भी मंदिर सुरक्षा में अपनी सेवा दे रहे कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया जाता रहा।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. आमोदकांत