Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

डिब्रूगढ़ (असम), 11 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय जहाजरानी, बंदरगाह, जल परिवहन और आयुष विभाग के मंत्री और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भाजपा के दीवार लेखन अभियान में आज हिस्सा लिया।
केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने रविवार को डिब्रूगढ़ में एक दीवार लेखन अभियान में भाग लिया एवं अपने हाथों से भाजपा का प्रतीक चिह्न कमल का फूल बनाकर ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ का नारा लिखा।
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के अभियान के तहत सोनोवाल ने आज दीवार पर कमल फूल बनाया और पार्टी के नारे लिखे कि इस बार लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे। सर्बानंद सोनोवाल ने दृढ़ता से कहा कि मोदी इस बार हैट्रिक बनाएंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी डिब्रूगढ़ में दीवार लेखन अभियान में भाग लिया था।
हिन्दु स्थान समाचार / समीप / अरविंद/प्रभात