Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
_637.jpg)
जोधपुर, 16 जनवरी (हि.स.)। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए भाजपा 17 जनवरी को विजय उत्सव मनाएगी। इस उत्सव के जरिये लोकसभा चुनाव भी टारगेट में रखा जाएगा। इसके लिए कमला नेहरू नगर केशव परिसर में कार्यक्रम होगा।
भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि यह विजय उत्सव केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा। अध्यक्षता राज्यसभा सदस्य राजेन्द्र गहलोत करेंगे। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, जोगाराम पटेल, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, शेरगढ विधायक बाबूसिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा, प्रदेश मंत्री महेन्द्र सिंह रावत, महापौर वनिता सेठ भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप