Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायपुर, 19 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ आएंगे। वे बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोंडागांव में पार्टी द्वारा गठित कलस्टर क्षेत्र में शामिल तीन लोकसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रभारी और सहप्रभारी के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों को चार कलस्टर में विभाजित किया है। बस्तर, महासमुंद और कांकेर एक कलस्टर में शामिल हैं। भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव की बैठक में अमित शाह इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा कर लोकसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण निर्देश देंगे।
बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 1998 से लेकर 2019 तक 20 वर्ष भाजपा का कब्जा रहा था। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को यहां से कांग्रेस से लगभग 38 हजार वोटों से पराजित होना पड़ा था। ज्ञातव्य है कि प्रदेश की 11 में से नौ सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।
हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा/दधिबल