Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बोगोटा, 16 मार्च (हि.स.)। कोलंबिया फुटबॉल टीम के मैनेजर नेस्टर लोरेंजो ने स्पेन और रोमानिया के खिलाफ मैत्री मैचों के लिए अनकैप्ड डिफेंडर जुआन कैबल को अपनी टीम में शामिल किया है। दक्षिण अमेरिकी देश के फुटबॉल महासंघ ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी।
23 वर्षीय खिलाड़ी ने सेंटर-बैक येरी मीना की जगह ली है, जिन्हें पिछले शनिवार (9 मार्च) को इटली के सेरी ए में सालेर्निटाना पर 4-2 की घरेलू जीत में कैग्लियारी के लिए खेलते समय चोट लग गई थी।
महासंघ ने एक बयान में कहा, येरी मीना शारीरिक परेशानी के कारण स्पेन और रोमानिया के खिलाफ मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे।
कैबल ने इस सीज़न में इटालियन सीरी ए टीम हेलास वेरोना के लिए लेफ्ट-बैक में प्रभावित किया है और वह डिफेंस के केंद्र में भी खेलने में सक्षम है।
कोलंबिया 22 मार्च को लंदन में स्पेन से और चार दिन बाद मैड्रिड में रोमानिया से भिड़ेगा। जून 2022 में लोरेंजो के कार्यभार संभालने के बाद से दक्षिण अमेरिकी टीम 16 मैचों से अजेय है।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील