Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार सरकार के नए मंत्रिमंडल को दी बधाई और शुभकामनाएं
पटना, 15 मार्च (हि.स.)। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार की नवगठित मंत्रिमंडल को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के प्रति ईमानदारी से कार्य करने वाले समर्पित साथियों को नीतीश कैबिनेट में जगह दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नया मंत्रिमंडल बिहार के 14 करोड़ जनता की आशाओं, अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप काम करेगी एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास की नई इबारत लिखेगी।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विश्वास जताते हुए कहा कि नया मंत्रिमंडल पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से जनता की सेवा करेगी और प्रदेश के सुशासन को नया आयाम देने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी। विगत 18 वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के चौमुखी विकास का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किए है, जो कि देशभर में विकास का एक शानदार माॅडल बनकर उभरा है।
उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए हमारी नेचुरल एलायंस रही है। बीते कई वर्षों तक हमने साथ मिलकर प्रदेश के जनता की हितों के लिए अनगिनत और ऐतिहासिक काम को अंजाम दिया है। प्रदेश की जनता को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की एनडीए सरकार पर पूरा भरोसा है। अब विकास के इस कारवां को दोगुनी गति से आगे बढ़ाने का समय आ गया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में अधूरे बचे विकास कार्यों को हम साथ मिलकर पूरा करेंगे और विकसित बिहार के साझा संकल्प को हम सिद्धि तक पहुचाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/चंद्र प्रकाश