[ad_1]
उज्जैन, 14 मार्च (हि.स.)। जिले में भाटपचलाना के समीप ग्राम गजनीखेड़ी में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक आदिवासी महिला की तलवार से हत्या कर दी गई। घर में घुसे दो हमलावरों ने पति को भी तलवार मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद सुबह पांच बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वारदात रात करीब ढाई बजे गजनीखेड़ी गांव में हुई। दो बदमाशों ने घर में महिला के पति पर तलवार से हमलाकर उसे घायल कर दिया। बदमाशों ने महिला के पति को भी तलवार मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस इस मामले को संदिग्ध भी मान रही है। महिला का नाम कृष्णा बाई और उसके पति का नाम संतोष बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ही थे। चीखपुकार सुनकर बाकी लोग उठते तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। इस मामले की सूचना मिलने पर अल सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया गया है कि बदमाशों ने महिला के शरीर पर एक से अधिक वार किए। महिला के घायल पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश