Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 9 फ़रवरी (हि.स.)। दो दिन पूर्व कनखल के जमालपुर कलां क्षेत्र में कोचिंग से घर जाते समय छात्रा से मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व सात मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक जमालपुर कलां कनखल निवासी भीमसेन की बेटी 7 फरवरी को कोचिंग से घर जा रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने डरा धमकाकर उससे मोबाइल लूट लिया। इस संबंध में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल के आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी चैक किए। जिसके चलते पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम जियापोता से चैकिंग के दौरान दो कुलदीप पुत्र राजकुमार व शेखर पुत्र सुरेश कुमार निवासीगण शाहपुर शीतलाखेडा थाना पथरी जनपद हरिद्वार को घटना में प्रयुक्त बाइक व लूट के ासात मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद मोबाइलों में से एक के संबंध में थाना कनखल व नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/सुनील