Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अयोध्या, 26 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस पर अयोध्या में देवभक्ति के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति देखने को मिली। अयोध्या के विभिन्न मठ-मंदिरों और गुरुकुलों में तिरंगा फहराया गया। विश्व हिंदू परिषद के कारसेवकपुरम स्थित कार्यालय के साथ ही तीर्थक्षेत्रपुरम् और मनिराम दास छावनी में भी राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया।
कारसेवकपुरम में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा मणि पर्वत के पास स्थित तीर्थक्षेत्रपुरम् में जहां पर संतों के निवास बनाये गये थे वहां पर भी तिरंगा फहराया गया। विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर ने तिरंगा फहराया। इस अवसर में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री अजय पारिक ने कहा कि संगठन की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हमें देश के प्रत्येक जिलों में कोई नहीं कोई सेवा का कार्य खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि आज गणतंत्र दिवस है। हम सब संविधान को मानने वाले लोग हैं। विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर के लिए आंदोलन किया साथ-साथ हमने संवैधानिक प्रक्रिया भी अपनाई है जिसके कारण आज भव्य राम मंदिर बन रहा है। राम मंदिर से जन-जन की अभिलाषा पूर्ण हुई है। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सिंह सोलंकी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ बृजनंदन/पवन