Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


अररिया, 19 फरवरी(हि.स.)। फारबिसगंज कॉलेज बीएड विभाग के कला के व्याख्याता राजेश कुमार ने अनोखे ढंग से हिंदू सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज को अपनी श्रद्धांजलि दी। हिन्दू स्वराज के संस्थापक परम प्रतापी योद्धा एवं अद्भुत साहस और शौर्य के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर प्राकृतिक रंग का उपयोग करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज की पेंटिंग्स का निर्माण कर उन्हे नमन किया।
मौके पर उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी राजे भोसले भारत के एक महान राजा एवं रणनीतिकार थे। जिन्होंने 1674 ई. में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। इसके लिए उन्होंने मुगल साम्राज्य के शासक औरंगज़ेब से संघर्ष किया। सन् 1674 में रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ और वह छत्रपति बने।उन्होंने कहा कि हिन्दू और हिंदुत्व का अलख जगाने वाले शिवाजी महाराज को प्रथम योद्धा कहा जा सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा