Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]









मुरादाबाद, 3 फरवरी (हि.स.)। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार ने शनिवार को बताया कि प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 14 फरवरी से 16 फरवरी तक लखनऊ में होगा। इसके लिए जिला व मंडल स्तर पर ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। 8 फरवरी को दोपहर 3 बजे से सोनकपुर स्टेडियम मुरादाबाद में जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। इसके बाद 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे से मंडल स्तरीय ट्रायल सोनकपुर स्टेडियम में लिए जाएंगे।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि 14 वर्ष से कम उम्र की बालिका खिलाड़ी ही इसमें प्रतिभाग कर सकेंगी। ट्रायल के दिन उन्हें अपना जन्म प्रमाण पत्र लेकर उपस्थित होना होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/बृजनंदन