Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायपुर, 12 मार्च (हि.स.)।राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। कई जिलों के संयुक्त, डिप्टी, अपर कलेक्टर बदले गए है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इनमें अपर, संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अफसर शामिल हैं। नवा रायपुर स्थित सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को तबादला आदेश जारी कर दिया है।
वहीं इसमें लंबे समय से परिवहन विभाग में कार्यरत डिप्टी कलेक्टरों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उनके मूल विभाग में भेजा गया है। साथ ही रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में डिप्टी कलेक्टरों को आरटीओ की जिम्मेदारी दी गई है।
जारी सूची के मुताबिक इसमें मंत्रालय के अफसर का नाम भी शामिल है। जिन्हें जनसंचार विभाग में उप महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।वहीं रिसाली निगम आयुक्त आशीष देवांगन को बतौर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रायपुर पदस्थ किया गया है। वहीं एक अपर कलेक्टर, 8 संयुक्त कलेक्टर समेत दो डिप्टी कलेक्टरों का ट्रांसफर किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा