Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बेलाकोबा, 11 मार्च (हि.स.)। जलपाईगुड़ी जिले के बेलाकोबा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में इलेक्ट्रिक तार टूटने से सिलीगुड़ी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
सूत्रों के अनुसार, बेलाकोबा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह इलेक्ट्रिक ट्रेन का तार टूटने की घटना हुई। इससे सिलीगुड़ी जाने वाली डीएमयू पैसेंजर ट्रेन रानीनगर स्टेशन पर रुक गयी। घटना की सूचना रेलवे कार्यालय को दी गई। सूचना पाकर रेल इंजिनियर मरम्मत कोच को लेकर बेलाकोबा स्टेशन पहुंचे। करीब दो घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो सका। ट्रेन, जिसे बेलाकोबा रेलवे स्टेशन पर 8.15 बजे पहुंचना था, लगभग दो घंटे देरी से पहुंची। इस घटना की वजह से कार्यालय जाने वालों, कॉलेज छात्रों, व्यवसायियों को परेशानी हुई। हिन्दुस्थान समाचार /गंगा