[ad_1]
जम्मू, 11 मार्च (हि.स.)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दलवास में आंशिक रूप से यातायात बहाल कर दिया गया है। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर दलवास में एकतरफा यातायात की आवाजाही बहाल होने के बाद उच्च मोटर वाहनों (ट्रकों) को मंजूरी दी जा रही है।
जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर दलवास में आंशिक रूप से एकतरफा यातायात बहाल कर दिया गया है। फंसे हुए ट्रकों को आगे भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को सड़क पूरी तरह बहाल होने तक जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यात्रा न करने की सलाह दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत