Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रतलाम, 16 मार्च (हि.स.)। संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल पर समपार फाटकों के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रवक्ता खेमराज मीना के अनुसार इसी क्रम में सडक़ उपयोगकर्ताओं को सुविधा देने के लिए चंदेरिया स्टेशन के पास पुठेली गांव में स्थित समपार संख्या 84सी के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य को शीघ्रता से एवं गुणवत्तापूर्ण रुप से संपन्न करने के लिए 18 मार्च, से समपार संख्या 84 सी से आवागमन बंद किया जा रहा है।
आस-पास के लोगों को असुविधा न हो इसके लिए इस समपार फाटक से लगभग 400 मीटर की दूरी पर स्थित समपार संख्या 85 से वैकल्पिक रूप में आवागमन किया जा सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी