Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी, 04 जनवरी (हि.स.)। यात्रियों से भरी दो टोटो (ई-रिक्शा) के बीच गुरुवार टक्कर होने से तीन यात्री घायल हो गए है। घटना उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल संलग्न एशियन हाईवे-2 पर घटी है।
चश्मदीदों ने बताया कि एशियन हाईवे-2 पर यात्री को लेकर जा रही एक मेडिकल कॉलेज की तरफ से आ रही दूसरे टोटो से भीड़ गई। जिससे दोनों टोटो में बैठे यात्री सड़क पर गिर गए जिसकी वजह से तीन यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को बरामद कर उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज गया। जबकि कुछ यात्रियों को मामूली चोट लगी है। घटना में एक टोटो भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, घटना की खबर पर मेडिकल कॉलेज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और टोटो को अपने कब्जे में लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा
[ad_2]
Source link