[ad_1]

बारामूला, 25 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में हथियारों की खेप का आदान-प्रदान करते समय तीन हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया समूहों में घुसपैठ और सटीक ट्रैकिंग के कारण बारामूला जिले में उड़ी सेक्टर के बोनियार इलाके से आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है जिससे गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़ी घटना टल गई।
अधिकारियों ने कहा कि त्वरित कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के समर्पण को रेखांकित करती है। उन्होंने बताया कि सभी लोग हिरासत में हैं और आगे की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान/प्रभात