[ad_1]

सिद्धार्थनगर 9 फरवरी (हि. स)। भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का शुभारंभ लुम्बनी बौद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सुवर्ण लाल बज्राचार्य तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर के कुलपति प्रो0 हरि बहादुर श्रीवास्तव ने किया ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, नेपाल सरकार के विधायक विष्णु पंथी, विधायक मधुसूदन चौधरी,नेपाल सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ईश्वर दयाल मिश्रा की उपस्थिति में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां की गयी। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग उ0प्र0 द्वारा फरूवाही नृत्य, विजय यादव एवं उनकी टीम, भगवान श्रीराम चन्द्र जी पर अवधी गीत प्रस्तुत किया गया।
नेपाल देश की मारूति नृत्य एवं थारू लोकनृत्य की भी प्रस्तृति वहां के कलाकारों द्वारा हुआ। आकाशवाणी एवं संस्कृति विभाग के नेतृत्व में रूपेश मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा नेपाल बार्डर के 08 जनपदों में दिनांक 9 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक 21 दिवसीय आयोजित किये जा रहे हैं। यहां पर भी में यह आयोजन दिनांक 09 फरवरी से 11 फरवरी तक चलेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ बलराम/बृजनंदन