Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हुगली, 21 फरवरी (हि.स.)। उच्च माध्यमिक परीक्षा देकर घर लौटते समय हुई सड़क दुर्घटना में उच्च माध्यमिक के तीन परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना गोघाट के बाली दीवानगंज इलाके की है। छात्र बाली हाई स्कूल हायर सेकेंडरी परीक्षा केंद्र पर से परीक्षा देकर लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग सभी लोग कानों में हेडफोन था। इस दौरान छात्रों की साइकिल और मोटरसाइकिल टकरा गई। घटना में दो छात्राएं व एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें सिर, छाती, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। सहपाठियों ने उन्हें बचाया और आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल छात्रों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल अभ्यर्थियों के नाम ममनी खातून, अजमीरा खातून और शेख निहाद अहमद हैं। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा