[ad_1]

वाराणसी,07 फरवरी (हि.स.)। ग्रेन्डर व मैसेंजर एप के माध्य़म से फंसाकर चिकित्सक के साथ बीएचयू के रूईया छात्रावास में जबरदस्ती अप्राकृतिक दुष्कर्म, लूट और रंगदारी मांगने के मामले में तीसरे आरोपी को भी लंका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लूट का 4500 रुपये (जिसमें 500 का 8 नोट व 100 का 05 नोट) बरामद हो गया। बुधवार को सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपितों को लंका पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीसरे आरोपी धामूपुर धरवा थाना नन्दगंज जिला गाजीपुर निवासी गोविन्द कुमार पासवान को लंका क्षेत्र के जजेज गेस्ट हाउस के पास से मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के छात्र श्रीमन नारायण शुक्ला,सूरज दुबे,अवनीश मिश्रा तथा सौरभ यादव के साथ हमारी दोस्ती है। हम सभी ग्रैन्डर एप से जुड़े हैं।अविनाश ने ग्रैन्डर एप के माध्यम से कंदवा बाजार क्षेत्र निवासी एक डॉक्टर से दोस्ती की। फिर चैट करके उसका पर्सनल फोन नंबर लिया। 11 जनवरी को फोन पर डॉक्टर से बातचीत की। फोन पर रुईया हॉस्टल में एक छात्र की तबीयत खराब होने का हवाला देकर डाॅक्टर को बुलाया गया। इसके बाद डाक्टर को बी.एच.यू. गेट पर बुलाकर रूईया हास्टल के रूम नं.- 46 में लाया गया। इसके बाद डाक्टर को एक कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया गया। कमरे में श्रीमन नारायण और सूरज दूबे ने अपने दोस्त गोविंद पासवान, सौरभ यादव व अवनीश मिश्रा के साथ उन्हें धमका कर निर्वस्त्र कर दिया। उसके बाद अप्राकृतिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। उनके पास मौजूद 20 हजार रुपये और सोने की चेन व अंगूठी छीन ली गई। ऑनलाइन 15 हजार रुपये लिए। डॉक्टर के एक रिश्तेदार से 25 हजार रुपये मंगवाए। फिर जबरन पत्र लिखवाया गया कि उन्होंने रुईया हॉस्टल आकर एक छात्र से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो और चिट्ठी वायरल करने की धमकी देकर और रुपये की मांग की गई। डाॅक्टर के मोबाइल से ऑनलाइन पैसा मेरे खाते में ट्रान्सफर कराया गया । इसके बाद डॉक्टर को धमकी दी गई कि अगर कहीं शिकायत की तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दिया जायेगा । आरोपी ने बताया कि जो पैसा मेरे खाते में ट्रान्सफर हुआ था । दूसरे दिन उसे निकालकर हम लोगों ने बाँट लिया था। हों 12000 रुपये हिस्सा मिला था, जिसमें से 4500 रुपये बचे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/सियाराम