Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

उदयपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। प्रताप गौरव केन्द्र उदयपुर में 26 जनवरी से 28 जनवरी तक दर्शन शुल्क में छूट रहेगी। शाम को होने वाले वाटर लेजर शो में भी शुल्क में छूट रहेगी।
प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि देश के 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति ने शुल्क में छूट प्रदान करने का निर्णय किया है। गौरव केन्द्र के दर्शन 50 रुपये में किए जा सकेंगे। साथ ही शाम को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और मेवाड़ की शौर्य गाथा पर आधारित राजस्थान के अपने आप में पहले वाटर लेजर शो ‘मेवाड़ की शौर्य गाथा’ का शुल्क भी तीनों दिन तक 50 रुपये रहेगा। सर्दियों के मद्देनजर फिलहाल शाम को एक ही शो हो रहा है। यह शाम 7.30 बजे होता है।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुनीता कौशल/संदीप