[ad_1]

-अयोध्या से आए पूजित अक्षत का घर-घर जाकर किया वितरण
हरिद्वार, 10 जनवरी (हि.स.)। जगजीतपुर वार्ड नंबर 54 में सनातनी राम भक्तों ने अयोध्या से आए पूजित अक्षत का घर-घर जाकर वितरण किया साथ ही लोगों को अयोध्या धाम आने का निमंत्रण पत्र भी दिया। इस दौरान राम भक्तों की टोली पूरे उत्साह के साथ जय श्री राम का उदघोष करते हुए आसपास के लोगों को इस गौरवमयी क्षण गवाह बनने का आग्रह किया। बुजुर्गों, पुरुषों व महिलाओं ने अक्षत को माथे से लगाते हुए निमंत्रण को स्वीकार भी किया।
स्वामी आलोक गिरी महाराज ने पूजित अक्षत का वितरण करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन हर सनातनी की वर्षों पुरानी यह अभिलाषा 22 जनवरी को पूरी होने जा रही है जिसको लेकर सिर्फ अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे देश में उत्साह का माहौल है। हर कोई इस अविस्मरणीय पल का साक्षी बनने को उत्सुक दिखाई दे रहा है। उन्होंने सभी मंदिरों में भजन कीर्तन आयोजित करने, अपने-अपने घरों पर भगवा ध्वज का पताका लगाने व सामूहिक रूप से दीप जलाने का आग्रह किया।
प्रदीप गुर्जर ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे देश में उत्साह का माहौल है।हर कोई इस अविस्मरणीय पाल का साक्षी बनने को उत्सुक दिखाई दे रहा है। प्रभु श्रीराम जन जन के आराध्य है प्रत्येक श्रद्धालु भक्त के हृदय में विराजमान है। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी देशवासी इस स्वर्णिम अवसर पर अपने घरों में दीपोत्सव अवश्य मनायें। पूर्व पार्षद नागेंद्र राणा ने कहा कि देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संरक्षण में बरसों बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है। सभी देशवासी प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए अयोध्या में शामिल हो इसके लिए अक्षत यात्रा द्वारा घर-घर निमंत्रण पहुंचाया जा रहा है।
इस मौके पर भगवान दास, अरुण कुमार, जसवीर त्यागी, राणा शेट्टी, दयाल शर्मा, चरणजीत सिंह, रितिक कुमार, विक्की कुमार, राम मोहन यादव, कृष्ण कुमार सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज
[ad_2]