Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 1 फरवरी (हि.स.)। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण का बजट को लेकर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कल्याणकारी और विकासशील सरकार की परिभाषा को प्रतिपादित किया है। ‘जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं’ को पूरा करने वाला यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा।
मंत्री सारंग ने केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट पर गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश