Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लखनऊ, 13 मार्च (हि.स.)। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार विश्वकर्मा तथा 10 राज्य सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई। राज्यपाल ने सभी सूचना आयुक्तों को नवीन उत्तरदायित्व प्राप्त होने पर बधाई एवं सफल कार्य सम्पादन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
शपथ लेने वाले सूचना आयुक्तों में सुधीर कुमार सिंह, गिरजेश कुमार चौधरी, डॉ. दिलीप कुमार अग्निहोत्री, पदुम नारायण द्विवेदी, स्वतंत्र प्रकाश, मोहम्मद नदीम, राजेन्द्र सिंह, शकुंतला गौतम, राकेश कुमार और वीरेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने सूचना आयुक्तों से कार्य निष्पादन पर चर्चा भी की और उन्हें तीव्र कार्य निष्पादन, दृढ़ता से कार्य करने, कार्य निष्पादन के लिए सिस्टम बनाने और कार्य प्रणाली को ऑनलाइन करके पारदर्शिता बढ़ाने का सुझाव दिया।
नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार विश्वकर्मा ने राज्यपाल को शुभकामनाओं हेतु आभार व्यक्त किया और जनता के सूचना के अधिकार को सुदृढ़ करने, लोगों तक उनके द्वारा वांछित सूचनाओं को उपलब्ध कराने तथा कार्यों में पारदर्शिता रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव प्रशासनिक सेवा एवं सचिवालय प्रशासन के. रवीन्द्र नायक, सचिव उप्र. सूचना आयोग जेपी चौरसिया, रजिस्ट्रार सूचना आयोग संदीप गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण तथा नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों के परिजन भी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन/पवन