Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पालमपुर, 1 फरवरी (हि. स.)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा है कि उनकी दृष्टि में केन्द्र सरकार का अन्तरिम बजट पिछले कुछ वर्षों का अत्यन्त महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि इसमें आज के भारत की सबसे भयावह समस्या जनसंख्या विस्फोट के संबन्ध में एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है।
शान्ता कुमार ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि नई सरकार बनने के बाद इस कमेटी के निष्कर्षों के आधार पर भारत में जनसख्ंया नियन्त्रण का आवश्यक कानून बनेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष से सब प्रकार के यथासंभव विकास के बावजूद गरीबी और बेरोजगारी बढ़ती गई है। इन्हें दूर करने के लिए सब प्रकार की कोशिशें हुई, परन्तु सच्चाई यह है कि इससे अधिक और कुछ नहीं किया जा सकता। इन समस्याओं का एकमात्र कारण बढ़ती हुई जनसंख्या है।
शान्ता कुमार ने कहा कि स्वतन्त्रता के बाद के 75 वर्षों में देश की आबादी 35 करोड़ से बढ़कर 141 करोड़ हो गई है। सबसे अधिक जनसंख्या वाले चीन को पीछे छोड़कर अब भारत विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। दुर्भाग्य यह है कि आज की गरीबी और बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण बढ़ती जनसंख्या है। उन्होंने अंतरिम बजट में इस संबधं में कमेटी बनाने के लिये सरकार को बधाई दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/सुनील