Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

उज्जैन,17 फरवरी(हि. स.)। रेलवे स्टेशन के बाहर से देवासगेट पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद कर उसके परिजनों को सूचना दी और मर्ग कायम किया। शनिवार को शव का पीएम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र पिता विनायकराव 48 वर्ष निवासी सांवेर शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे घर से तीर्थ दर्शन पर जाने का कहकर निकला था। दोपहर 3 बजे उसकी लाश स्टेशन के बाहर से देवासगेट पुलिस ने बरामद की और आईडी कार्ड व मोबाइल से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार जितेन्द्र स्टेशन के बाहर बैठकर मोबाइल चला रहा था और उसी दौरान मृत्यु हो गई। संभवत: उसे हार्टअटैक आया था जिसका खुलासा पीएम के बाद होगा। मृतक के परिजनों के अनुसार जितेन्द्र अविवाहित था और मजदूरी करता था।
हिंदुस्थान समाचार/ललित ज्वेल