Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]






मुरादाबाद, 26 फरवरी (हि.स.)। जनपद में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुआई में शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पंडाल में करंट की चपेट में आकर मजदूर नरेश तुरी की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव को झारंखड भेजा गया। इस हादसे में झुलसे छह मजदूरों को टीएमयू अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब भी एक मजदूर का इलाज चल रहा है।
कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जीरो प्वाइंट पर एक मैदान में कांग्रेस ने ठहरने के लिए पंडाल बनाया था। शनिवार की शाम लगभग पांच बजे अचानक खंभे में करंट उतरने से उसकी चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। सात मजदूर झुलस गए थे। सभी मजदूर झारखंड के जनपद चतरा के सिल्ला गांव के निवासी हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर सामान ट्रक में लोड कर रहे थे। रविवार की रात को पहुंचे परिजन ने पंचनामा के बाद बेटे नरेश का शव लेकर झारखंड के लिए रवाना हो गये। प्रशासन की ओर से परिवार की हर संभावना मदद की गयी
हिन्दुस्थान समाचार/निमित/दीपक/दिलीप