[ad_1]

हरिद्वार, 25 जनवरी (हि.स.)। थाना पथरी पुलिस ने गुण्डा एक्ट में निरुद्ध एक आरोपित को जिला बदर करते हुए उसे जिले की सीमा से बाहर कर दिया है।
पुलिस ने अपर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपित ज्योति राम पुत्र चेतराम निवासी रायपुर दरेडा थाना पथरी जनपद हरिद्वार को जनपद सीमा से 30 दिन के लिये बाहर किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र