[ad_1]


हुगली, 28 फरवरी (हि.स.)। बांसबेड़िया के गंगेज जूट मिल में 74 श्रमिक को सरप्लस बताकर नैरोलूम से चाइना लूम में प्रबंधन द्वारा जबरन भेजे जाने को लेकर तनाव व्याप्त है। इसे सुलझाने के लिए सप्तग्राम के विधायक तपन दासगुप्ता बुधवार को गंगेज जूट मिल के क्लब हाउस में पहुंचे। वहां प्रबंधकीय अधिकारी तापस कुंडू और एके श्रीवास्तव उपस्थित थे। वहां बैठक हुई। बैठक में नेशनल फेडरेशन आफ जूट वर्कर्स के मोहम्मद अब्दुला, संचित मजूमदार, कृष्णकांत गोस्वामी और महमूद अली सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।
तपन दासगुप्ता ने कहा कि मजदूरों ने अपनी समस्याओ को उन्हें बताया है। उन्होंने प्रबंधन के अधिकारियों से बात की है। प्रबंधन की तरफ से मजदूर संगठनों के साथ हुई समझौता पत्र को पेश कर बताया कि समझौता के मुताबिक जूट मिल में काम हो रहा है। इसके बाद उन्होंने श्रममंत्री मलय घटक से बात की। प्रबंधन को फिलहाल मजदूरों के तबादले पर रोक लगाए और सप्ताह में पांच दिन के बदले छह दिन काम दे। आगामी 15 मार्च को अगली बैठक होगी। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा