[ad_1]

पटना, 4 जनवरी (हि.स.)। ललन सिंह के जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार में सियासी हलचल बढ़ गयी है। इस बीच गुरुवार शाम उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे। दोनों की मुलाकात को अहम माना जा रहा है।
दरअसल, गया दौरे से आने के बाद तेजस्वी यादव एक अन्य मार्ग पहुंचे हैं। ललन सिंह की ओर से लालू यादव का समर्थन करने की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री ने खुद जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला और दिल्ली से लौटने के बाद ऐसी चर्चा थी कि मुख्यमंत्री तेजस्वी से दूर बना रहे थे। क्योंकि, दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री तेजस्वी के साथ एक भी सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। आईएनडीआईए की बैठक में भी लालू-तेजस्वी से नीतीश कुमार की नाराजगी नजर आई थी। इन सबके बीच तेजस्वी का नीतीश कुमार से मिलने जाना बेहद खास माना जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/चंद्र प्रकाश
[ad_2]
Source link