Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


धर्मशाला, 22 मार्च (हि.स.)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला के नव नियुक्त अध्यक्ष हरभजन सिंह चैधरी ने कहा कि जल्द ही नई ब्लाॅक टीम का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी में साथ लेकर चलने के अलावा नए लोगों को भी कांग्रेस से जोड़ने को अभियान चलाया जाएगा।
शुक्रवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भज्जी ने कहा कि पूर्व में हाशिये पर चल रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देते हुए पार्टी में जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने नई जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार जताया।
हरभजन चौधरी ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला लोकसभा चुनाव के साथ-साथ उपचुनाव के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। पार्टी को लीड दिलाना ही ब्लाॅक कांग्रेस का लक्ष्य है। कार्यकर्ता एकजुट हैं और मिलकर भाजपा का मुकाबला किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र
/सुनील