Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सुकमा, 28 फरवरी (हि.स.)। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान नई सुबह-नई शुरुआत के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय एक नक्सली मुचाकी पोज्जा पिता हिड़मा उम्र 21 वर्ष साकिन (कोराजुगुड़ा आरपीसी अन्तर्गत मिलिशिया सदस्य) थाना भेजी क्षेत्र जिला सुकमा के द्वारा आज बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। इस मौके पर नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाइटर्स सुकमा एवं हेमंत प्लास, सहायक कमांडेन्ट 208 वाहिनी कोबरा उपस्थित रहे।
आत्मसर्मर्पित नक्सली को समर्पण कराने में 208 वाहिनी कोबरा की आसूचना शाखा का विशेष योगदान रहा। आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदाय किये जायेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे