Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 05 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने ऐतिहासिक सूखाश्रय योजना आरम्भ क़ी है जो कि बेसहारा बच्चों के लिए माता-पिता के रूप में सहारा बन कर कार्य कर रही है। उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार ने यह जानकारी शुक्रवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, ददाहू के वार्षिक पारितोषक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी।
विनय कुमार ने कहा कि अपने वायदे के अनुरूप प्रदेश में सरकार बनते ही प्रदेश के कर्मचारियो को सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया गया है जिससे लाखों कर्मचारियो और उनके परिजनों को लाभ मिला है और उनका भविष्य सुरक्षित हुआ है।
उन्होंने कहा कि हर चुनाव क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं और रेणुका जी क्षेत्र में भी डे बोर्डिंग स्कूल खोला जायेगा जिसमें विधार्थियो के लिए शिक्षा, खेल कूद, लाइब्रेरी व अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए स्टार्टअप योजना शुरू की गई है जिसका लाभ पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अन्य कई प्रकार की जन हितेषी योजनाएँ आरम्भ की हैं जिनका लाभ सभी वर्गों को मिलेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील
[ad_2]
Source link