Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 17 फ़रवरी (हि.स.)। थाना श्यामपुर के वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने थाने के कार्यालय, कर्मचारी बैरक एवं शस्त्रों की साफ-सफाई व रखरखाव को देखा परखा। इस सम्बन्ध में उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश भी दिए।
थाने व कोतवाली में उच्च अधिकारी वार्षिक निरीक्षण करते है। इसी क्रम में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार श्यामपुर थाने पहुंचे। सबसे पहले वह कार्यालय गए। इसके बाद उन्होंने कर्मचारी बैरक व शस्त्रों का निरीक्षण किया,जहा शस्त्रों की साफ-सफाई व रखरखाव को देखा साथ ही इस सम्बन्ध में अधीनस्थों को खास निर्देश भी दिए।
उन्होंने थाने में रखे शिकायती रजिस्टर को चैक किया साथ ही थाने मेे रजिस्टर्ड अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही मेे तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड पुलिस ऐप, डायल 112 में आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाने में आने वाले फरियादियों,पीडि़तों की समस्या को सुनते हुए उनसे अच्छा व्यवहार करने एवं उनकी समस्या दूर करने हेतु हर संभव प्रयास किए जाने के लिए निर्देशित किया साथ ही वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चला कर आमजन को जागरूक करने पर भी जोर दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज