Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पटना, 16 मार्च (हि.स.)। बिहार जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को पूर्वी चंपारण जिले के प्रखर समाजसेवी जयलाल दास उर्फ जय दास को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव रणविजय कुमार, प्रदेश प्रवक्ता हेमराज राम, पूर्वी चंपारण के जिला अध्यक्ष मंजु देवी एवं युवा नेता विजय कृष्ण मौजूद रहे।
जयलाल दास उर्फ जय दास ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से बेहद प्रभावित हैं। इसलिए उन्होंने नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का फैसला लिया।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/चंद्र प्रकाश